Indira ekadashi vrat 2023 : जानें क्या है इंदिरा एकादशी का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त

Last Updated 09 Oct 2023 09:33:32 AM IST

Indira ekadashi vrat puja vidhi - हिन्दू मान्यताओं में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। अश्विन मास की कृष्णपक्ष की एकादशी को इन्दिरा एकादशी कहा जाता है। इसे श्राद्ध पक्ष की एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।


Indira Ekadashi 2023 Date

Indira ekadashi vrat puja vidhi - इंदिरा एकादश इस बार 10 अक्टूबर 2023 को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस व्रत में केवल फलाहार ही करना चाहिए।

इंदिरा एकादशी कब है और महत्व - Indira ekadashi vrat kath and puja vidhi

  • आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है।
  • इस एकादशी की खास बात यह है कि यह पितृपक्ष में आती है जिसके कारण इसका महत्व बहुत अधिक हो जाता है।
  • मान्यता है कि इंदिरा एकदशी में पूजा, दान और व्रत करने से हमारे पितरों को उनके पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है। 
  • इसके साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।  इस साल 10 अक्टूबर 2023 को है इंदिरा एकादशी।
     

इंदिरा एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त - Indira ekadashi  shubh muhurat 

  • इंदिरा एकादश- 10 अक्टूबर 2023  
  • पारण (व्रत तोड़ने का) समय - सुबह 06:20 से 08:39 तक,  11 अक्टूबर 2023 
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 17:37
     

इंदिरा एकादशी व्रत पूजा विधि

  • एकादशी  व्रत करने वाले मनुष्य को व्रत से एक दिन पहले दशमी तिथि पर सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए|
  • सोने से पहले भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।
  • व्रत वाले दिन सुबह उठकर स्नान करें और फिर व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद आप भगवान विष्णु के सामने दीप जलाएं।
  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी, तिल और फल का इस्तेमाल ज़रूर करें।
  • इसके बाद भगवान का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
  • व्रत के दिन अन्न ग्रहण ना करें।
  • शाम को पूजा के बाद फल ग्रहण कर सकते हैं।
  • इस व्रत में आप तांबा, चावल और दही का दान कर सकते हैं।
  • एकादशी के अगले दिन द्वादशी को सूर्योदय के बाद पारण करें और ब्राह्मण को भोजन व दक्षिणा देकर व्रत खोलें।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment