Pitru Paksha 2023: आखिर सपने में क्यों दिखाई देते हैं रोते हुए पूर्वज? जानें क्या होता है इसका संकेत

Last Updated 28 Sep 2023 12:28:49 PM IST

पितृ पक्ष में सपने में रोते हुए पूर्वजों का दिखना क्या देता है संकेत शुभ या अशुभ।


pitru paksha 2023

Pitru Paksha 2023 - मनुष्य को सोते समय सपने दिखाई देना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमें सोते हुए जो सपने आते हैं वह हमारे जीवन में कोई ना कोई संकेत लेकर आते हैं। कुछ सपने शुभ लाभ का संकेत देते हैं तो कुछ सपने अशुभ संकेतों के बारे में जानकारी देते हैं। ऐसे में सोते समय दिखने वाले सपनों के कई मायने होते हैं। अधिकतर लोग अपने सपनों में अपने मृत पूर्वजों (Pitru Paksha 2023 ) को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के विशेषज्ञों के अनुसार जब किसी व्यक्ति को अपने सपने में मृत पूर्वज दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपसे कोई बड़ी भूल हो गई है या फिर सपने में वह आपको कुछ बताना चाहते हैं। इस प्रकार मृत पूर्वजों (Pitru Paksha 2023 ) की क्रिया सपने के अर्थ को स्पष्ट करती है। कभी-कभी किसी को उनके मृत पूर्वज हंसते हुए दिखाई देते हैं, कभी मौन दिखाई देते हैं तो किसी को रोते हुए भी दिखाई देते हैं। इन सभी क्रियाओं का अपना अपना एक अलग संकेत है। यदि आपे मृत पूर्वज सपने में आपके सर पर हाथ फेरते हुए नज़र आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह आप से संतुष्ट हैं और आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं। इसके अलावा यदि आपके सपने में मृत पूर्वज आपसे कुछ मांगते हुए नज़र आ रहे हैं तो आप किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन खिला सकते हैं। लेकिन इन सबके अतिरिक्त यदि आपको मृत पूर्वज सपने में रोते हुए दिखाई देते हैं तो इसका संकेत क्या होता है? यह जानने के लिए हमारा आज का आर्टिकल पढ़ना जारी रखें।

Pitru Paksha 2023 Ancestors in Dream: जैसा कि हमने आपको बताया कि सपने में मृतक पूर्वजों को देखने का अपना अपना एक अलग मतलब होता है। उनकी क्रियाओं के हिसाब से शुभ और अशुभ संकेतों के विषय में पता लगाया जाता है। जिसमें से अगर आप सोते समय मृत पूर्वजों को रोते हुए सपने में देखते हैं। तो यह सपना अशुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में कष्ट और पितृदोष की उपस्थिति का संकेत देता नज़र आता है।

रोते हुए मृत पूर्वजों को देखने से बढ़ता है पितृ दोष (Pitru Paksha 2023 )
स्वप्न शास्त्र के अनुसार भी कहा गया है कि यदि आप अपने सपने में पूर्वजों को रोते हुए देखते हैं तो यह बुरी अवस्था को दर्शाता है। माना जाता है कि यदि पूर्वज रोते हुए दिखाई दे रहें हैं तो इसका मतलब वे आपसे कोई मदद मांगना चाहते हैं। ऐसे में यदि आपको रोते हुए पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो पितृदोष (Pitru Paksha 2023 ) की शांति के लिए समाधान जरूर करें। यदि आपको यह सपना आता है तो इसे साधारण ना समझें। यह आपके जीवन में संकटों के आने का संकेत दे सकता है इसलिए समय रहते आप पितृदोष का उपाय जरूर कर लें।

सपने में मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए करें यह उपाय
जैसा कि हमने आपको बताया है कि सपने में रोते हुए मृत पूर्वजों (Pitru Paksha 2023 ) का दिखना अशुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके पूर्वज किसी प्रकार के कष्ट में हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए आपको कोई उपाय जरूर करना चाहिए। यदि आप अपने पितरों की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष में पूजा-पाठ आदि करवाते हैं तो वे आपसे प्रसन्न होंगे और आपको सपने में दिखाई देना भी बंद हो जाएंगे।

1- पितरों की शांति के लिए पंचबलि दान भी कर सकते हैं। इस पंचबलि दान में पितरों के नाम से ब्राह्मण, कुत्ते, बिल्ली, कौवा और गाय को भोजन का दान किया जाता है।

2- इसके अलावा पितरों की शांति के लिए आप भागवत पुराण का पाठ सुनने या करवाने का भी उपाय आजमा सकते हैं।

3- यदि आपको बार-बार रोते हुए पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो आप श्राद्ध पक्ष में गया जाकर श्राद्ध करवा दें। गरुड़ पुराण के अनुसार गया स्थान पर किए गए श्राद्ध का बहुत महत्व बताया गया है यहां श्राद्ध कराने से 100 पीढ़ियों का उद्धार होता है और साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिलती है।

इस प्रकार सपने में रोते हुए पूर्वजों को देखना अशुभ माना जाता है, लेकिन आप कुछ उपाय अपनाकर सपनों में आने वाले मृतक पूर्वजों की आत्मा को शांति दिला सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment