नीम

Last Updated 01 Dec 2021 12:08:15 AM IST

नीम का पत्ता धरती पर पाया जाने वाला सबसे विविध गुणों वाला पत्ता है।


सद्गुरु

शरीर की सफाई में इसके खास फायदे हैं। जो लोग पश्चिम से आए हैं, भारत में आपको सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आपको पेट के इंफेक्शन हो जाते हैं।  कोई भी चीज, जो भारतीयों के लिए बहुत बढ़िया और स्वादिष्ट होगी, आपको शौचालय के चक्कर लगवा सकती है क्योंकि दुनिया बैक्टीरिया से भरी हुई है। शरीर बैक्टीरिया से भरा हुआ है। शरीर में करीब दस ट्रिलियन मानव कोशिकाएं होती हैं, लेकिन 100 ट्रिलियन से अधिक बैक्टीरिया होते हैं।

आप दस में एक की दर से अल्पसंख्यक हैं। आपके अंदर इतने जीवों का निवास है कि कल्पना नहीं कर सकते। इनमें से अधिकांश बैक्टीरिया हमारे लिए मददगार हैं। उनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते, लेकिन कुछ हमारे लिए समस्या भी उत्पन्न कर सकते हैं।

अगर आप नीम का सेवन करें, तो वह आंत में समस्या उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। नीम के बहुत से अविसनीय फायदे हैं, लेकिन महत्त्वपूर्ण लाभ यह है कि वह कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं को खत्म कर देता है। हम सब के शरीर में कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाएं होती हैं, लेकिन अव्यवस्थित होती हैं, पूरे शरीर में बिखरी होती हैं। छोटा-मोटा अपराध संगठित अपराध बन जाए तो गंभीर समस्या हो जाती है, है न? हर शहर में हर कहीं छोटे-मोटे अपराधी होते हैं।

यहां-वहां लोगों की जेब काटेंगे, तो कोई समस्या की बात नहीं है। लेकिन पचास जेबकतरे शहर में संगठित हो जाएं, तो अचानक शहर का सारा माहौल बदल जाएगा। ये पचास मिलकर ऐसी चीजें कर सकते हैं कि आपके लिए सड़क पर निकलना खतरनाक हो जाएगा।

शरीर में यही सब हो रहा है। कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाएं इधर-उधर दौड़ रही हैं। वे अपने आप यूं ही आवारागर्दी करती हैं, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। अगर एक जगह मिलकर हमला करती हैं, तब समस्या है। इसके लिए उन्हें तोड़ते रहना होगा, यहां-वहां कुछ कोशिकाओं को मारना होगा, इससे पहले कि वे संगठित हो पाएं। रोजाना नीम का सेवन यही काम करता है, शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को सीमित रखता है, जहां वे शरीर के खिलाफ इकट्ठा नहीं हो पातीं। इसलिए नीम का सेवन बहुत महत्त्वपूर्ण है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment