Aaj Ka Rashifal, Wednesday, June 4, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 4 जून, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Wednesday, June 4, 2025: आज 4 जून 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 4 जून, 2025 का राशिफल |
मेष : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : सगे-संबंधों के बीच व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का का भरपूर लाभ उठाएंगे।
सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।
तुला : दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा।
धनु : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रिय होंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |