Aaj Ka Rashifal, Thursday, June 5, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 5 जून, 2025 का राशिफल

Last Updated 05 Jun 2025 08:53:34 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, June 5, 2025: आज 5 जून 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी।   

बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

मिथुन : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।  

कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।     

सिंह : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट संभव।  

कन्या : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

तुला : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।    

वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन कें अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। सगे-संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।  

धनु : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों के साथ नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।

मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।    

कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगोें को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  

मीन : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधियों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment