Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 7, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 7 जून, 2025 का राशिफल

Last Updated 07 Jun 2025 08:18:23 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 7, 2025: आज 7 जून 2025, शनिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 7 जून, 2025 का राशिफल

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।

बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरे की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।

कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। गैर सांस्कारिक कायार्ें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

सिंह : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

तुला : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन दुखित हो सकता है।

वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।

धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधियों के बीच जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखना, कष्टप्रद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।

कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों मं मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।

मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment