Weekly Horoscope 8 to 14 June 2025: जानिए 8 से 14 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 8 to 14 June 2025: आज हम आपको बताएंगे 8 से 14 जून तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार |
मेष-अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्य के समाधान के आसार बनेंगे। एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। नये दायित्वो की बृद्धि से मन उसके प्रति चिन्तित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है। सोमवार व बुद्धवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा।
मिथुन-इस सप्ताह आपका मन कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी केन्द्रित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। किसी नये कार्य मे रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर भी व्याकुलता बढ़ सकती है। आपका भावुक मन संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाओं को लेकर प्रभावित होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठावें।
कर्क- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कमजोर मनोवलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। कुछ पुरानी मार्मिक बाते मन को दुखित कर सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र मे अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव।
सिंह-इस सप्ताह मे आप थोड़ा नाकारात्मक विचारें से परेशान हो सकते है परन्तु सत्संगियों के सानिध्य से उत्साह का संचार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित दिखाई दे रही है। किसी नये ब्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने मे सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्ति थोड़ा भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त हो सकते है। शिक्षा-प्रतियोगिता बुद्धवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिन्तित होगा। पूराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ागी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।
कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। आर्थिक चिन्ताएं बढ़ती नजर आ रही है। आवश्यकतानुकूल आय न होने से मन थोड़ा खिन्न होगा। बिद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह सम्बन्धों में मधुरता लाएगा। सोमवार व मंगलवार केा परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असन्तुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय ब्यक्तियो से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
तुला-इस सप्ताह किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों कटुता न पैदा करें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। आपकों अपने स्वास्थ्य का भी भरपूर ख्याल रखना होगा। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई-नई दिशाओं में केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति ना होने से मन चिन्तित होगा। भविष्य संबंधी नाकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगी। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधियों से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रणय संबंधों मे आपकी प्रगाढ़ता बढ़ागी सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारम्परिक व धार्मिक कार्य मे आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बेंगे।
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न लावें। महत्वपूर्ण कार्य का मन पर दबाव बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुब्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।
मकर-स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी। भावनात्मक रिश्तों एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। नये-नये कार्य पर मन केन्द्रित होगा। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की भी तैयारी बहुत जोरों पर होगी। सोमवार व मंगलवार को आय-ब्यय मे सन्तुलन बनावें।
कुंभ-कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की समुचित ढंग से पूर्ति होतु मन चिन्तत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन का व्यस्तता बढ़ेगा।
मीन-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहसुनी हो सकती है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। सन्तान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन चिन्तित होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
09 जून-दक्षिणात्यों के वट सावित्री का द्वितीय संयम, बुद्ध आद्र्रा नक्षत्र में अर्धरात्रयोत्तर 00:48 बजे प्रवेश करेगा।
10 जून भद्रा पूर्वाहन् 11:36 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 00:25 बजे तक, वत की पूर्णिमा, दक्षिणात्यों के वट सावित्री पूर्णिमा वत, अब्द साध्य वत, अयन करिदिन, धी अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) में महामाया श्री विद्या राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दी एवं श्री यंत्र का अभिषेक व अर्चन।
11 जून-मन्वादि, ज्येष्ठ योग, स्नान-दान की ज्येष्ठा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी पूर्णिमा, परम पुण्यकाल सूर्यादय से अपराह्न 13:14 बजे तक, विल्व त्रिरात्र, जलयात्रा, देव स्नान पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत का पारण, संत कबीर दास जयन्ती, ज्येष्ठ मासीय यम-नियमादि समाप्त।
12 जून-आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, इष्टि, आषाढ़ मासीय वत यम-नियमादि प्रारम्भ, श्री गुरु हर गोविन्द सिंह जन्म दिवस।
13 जून- भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 03:39 बजे से, गुरु आद्र्रा नक्षत्र में रात्रि 23:27 बजे प्रवेश करेगा, शुक्र भरणी नक्षत्र में रात्रि 21:13 बजे प्रवेश करेगा।
14 जून- भद्रा समाप्त अपराहन् 15:48 बजे, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी वत, चन्द्रोदय रात्रि 21:40 बजे।
| Tweet![]() |