Aaj Ka Rashifal, Monday, June 9, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 9 जून, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Monday, June 9, 2025: आज 9 जून 2025, सोमवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 9 जून, 2025 का राशिफल |
मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजार पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है।
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।
मिथुन : निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। अत्याधिक कार्य की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा।
कन्या : किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।
तुला : महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे।
वृश्चिक : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने देवे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
धनु : दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।
मकर : जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : अच्छी ब्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : किसी नये रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
| Tweet![]() |