Weekly Horoscope 11 to 17 May 2025: जानिए 11 से 17 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

Last Updated 11 May 2025 06:59:48 AM IST

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2025: आज हम आपको बताएंगे 11 से 17 मई तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है। महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से यात्रा में कठिनाइयां संभव।

वृषभ-नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बनें। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव के कारण संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित होगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं से कठिन कार्यों की भी पूर्ति कर लेंगे।

कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सप्ताह सुखद होगा।

सिंह-अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। भविष्य के प्रति अनावश्यक नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एववं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।

कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। विरोधियों की प्रबलता रहेगी किंतु जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

तुला-आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ होगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता का सहयोग मिलेगा। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

वृश्चिक-उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थिति में सीमित साधन के बावजूद भी हर दायित्व को पूर्ण करने में सफल होंगे। उच्चस्तरीय लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।  रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। धनु-रोजगार व्यस्तता बढ़ेगी किंतु जरूरी कार्य समय से निपटायें। आपका अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की  दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कायार्ें में कठिनाई से नकारात्मकता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौकिक सुख-साधन हेतु व्यय संभव।

मकर-कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साहित माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।

कुंभ-जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंता होगी। अच्छे व्यवहार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति प्रसन्न होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन-आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओत-प्रोत रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य पर सावधानी अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी।  रविवार व बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

12 मई 2025 (सोमवार) भद्रा समाप्त प्रात: 09:14 बजे, स्नान-दान-वतादि की विशाखा नक्षत्र युता परम पुण्यदायिनी वैशाखी पूर्णिमा। 13 मई 2025 (मंगलवार) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ ज्येष्ठ मासीय व्रत। 14 मई 2025 (बुधवार) देवऋषि नारद जयन्ती, वीणा दान, सूर्य की वृषभ संक्रान्ति अर्धरात्रयोत्तर  00:12 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल सायं 17:48 बजे से सूर्यास्त तक। संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु। 15 मई 2025 (गुरुवार) भद्रा अप. 15:17 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 04:04 बजे तक। 16 मई 2025 (शुक्रवार) संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 22:10 बजे, शुक्र रेवती नक्षत्र में अप. 12:46 बजे प्रवेश करेगा। 17 मई 2025 (शनिवार)। 18 मई 2025 (रविवार) पंचमी तिथि वृद्धि, राहु कुम्भ राशि में एवं केतु सिंह राशि में सायं 18:56 बजे प्रवेश करेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment