Aaj Ka Rashifal, Saturday, May 10, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 10 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 10 May 2025 08:51:09 AM IST

आज हम आपको बताएंगे शनिवार, 10 मई, 2025 के राशिफल के बारे में, किस राशि वालों को रहना होगा सतर्क और किन राशि वालों को होगा फायदा।




दैनिक राशिफल

मेष : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।  
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टारी हो सकती हैं।    
मिथुन : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनायें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।  
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवय रंग लायेगी। दुविधाओं को त्यागें।
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।    
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घरेलू वातावरण उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।    
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार  बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।    
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप उत्साह का संचार होगा। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।        
मकर : गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।    
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन से दूर रखें।  
मीन : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment