Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 5, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 5 अप्रैल, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 5, 2025: जानिए शनिवार, 5 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 5 अप्रैल, 2025 का राशिफल |
मेष : महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए निष्ठा पूर्वक संलग्नता की जरूरत है। सामाजिक एवं घरेलू जिम्मेदारियों के निर्वहन से व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : कुछ असामान्य स्थितियों से चिंता उत्पन्न होगी। विपरीतलिंग के आकर्षण से अपयश और लान्छन का योग है। अपनी दिनचर्या सुधार सकारात्मक कार्यों की ओर स्वयं को केंद्रित करें।
मिथुन : व्यय पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मस्तमौला स्वभाव से दूसरों को आकर्षित करेंगे। परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें।
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न हागा, परन्तु समस्याएं हल होंगी।
सिंह : मन अध्यात्म की ओर केंद्रित होगा। सगे-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कन्या : रोजगार में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न बरतें। कुछ नकारात्मकता परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
तुला : किसी नई दिशा में आपकी योजना ऊर्जावान बनायेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की ओर केंद्रित हो सकते हैं। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
धनु : दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। आवेश में कोई कार्य न करें।
कुंभ : धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में आ रही कठिनाइयों से कतई न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका होगा। नवीन संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें।
मीन : सगे-संबंधों के बीच कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। अत: वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाइयों का बोध होगा। कुछ चिंता मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।
| Tweet![]() |