Aaj Ka Rashifal 28 June : सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़िए आज का राशिफल

Last Updated 28 Jun 2024 07:17:39 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 28 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 28 June

मेषः  नौकरी तथा व्यापार में किये जा रहे प्रयास आज सफल होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है।

वृषभ:  छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे। ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है।

मिथुनः  सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्कः  व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभ देने वाला बना रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।

सिंहः  पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और खुशियों के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन फिर भी खान-पान का ध्यान रखें।

कन्याः  सेहत ठीक रहेगी। अगर ब्लड प्रेसर के मरीज हैं तो दवाई समय से लें। क्रोध से आज दूर रहें अच्छा रहेगा।

तुलाः  नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्तिथियां और मजबूत होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा बना हुआ है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह मन से करेंगे।

वृश्चिक : वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुछ खर्च बढ़ सकता है। सेहत ठीक-ठाक बनी रहेगी।

धनुः अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। निजी सुखों में वृद्धि संभव है। अचानक गुप्त धन लाभ होगा। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं।

मकरः नए स्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं, खर्च पर ध्यान दें।

कुंभ : सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।

मीनः  लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेंगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रह सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment