Aaj Ka Rashifal 18 June 2024 : इन राशि वालों पर होंगे प्रगति के आसार, जानें अन्य राशियों का हाल

Last Updated 18 Jun 2024 07:53:21 AM IST

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज 18 जून, मंगलवार, 2024 का राशिफल और किन राशि वालों की होंगे प्रगति के आसार, इसके अलावा जानें अन्य राशि वालों का हाल।


आज का राशिफल

मेष :  किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।  संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मिथुन : राजनीतिज्ञ क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कर्क : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : वर्तमान में आपको सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक दिशा में प्रयास की नितान्त आवश्यकता है।  नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

कन्या : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      

तुला : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।  

वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।    

धनु : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।  

मकर : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक ब्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।   

कुंभ : सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।

मीन : रोजगार के क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।  

सुरेन्द्र देशवाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment