Aaj Ka Rashifal 21 May : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 21 मई का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 21 may 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 21 May |
मेष : आज आपकी किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा।
वृषभ : सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आज किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : मन में कई सारी चिंताएं आज रहेंगी। मन थोड़ा सा परेशान रहेगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए मन उत्साहित होगा।
कर्क : नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव।
सिंह : समय के अनुसार कार्यक्षेत्र में बदलाव जरूरी है। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। आज मन की इच्छा पूरी होने की संभावना है।
कन्या : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो जाएगा। कुछ अप्रिय बातों से कटुता संभव है। कुछ नये अवसर आप में अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
तुला : राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल - पुथल का समय है। बीती हुई बातों को भूलकर आज से आगे बढ़ेंगे। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पहले जानकारों की सलाह लें।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास संभव। शासन-सत्ता के लोगों के लिए अनुकूल समय होगा।
धनु : पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें।
मकर : अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव।
कुंभ : विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रोजगार क्षेत्र व्यस्तता रहेगी। आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।
मीन : पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों से विकासशील होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
| Tweet![]() |