Weekly Horoscope 19 to 25 May 2024 : यहां पढ़ें 19 मई से 25 मई तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 19 to 25 May 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मई से 25 मई तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-इस सप्ताह किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।
वृषभ-सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन-मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। नई योजनाएं पूर्ण करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क- इस सप्ताह नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-समय के अनुसार कार्यक्षेत्र में बदलाव जरूरी है। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कायरे से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। कुछ अप्रिय बातों से कटुता संभव। कुछ नये अवसर आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
तुला-राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय है। बीती हुई बातों को भूल वर्तमान में जीयें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों की सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृश्चिक- इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास संभव। शासन-सत्ता के लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।
धनु-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मकर-अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नये दायित्वो की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा।
कुंभ-विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रोजगार क्षेत्र व्यस्तता रहेगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा।
मीन- इस सप्ताह पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों से विकासशील होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य न करें।
| Tweet![]() |