Weekly Horoscope 12 to 18 february 2024: यहां पढ़ें 12 से 18 फरवरी 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 11 Feb 2024 11:00:04 AM IST

Weekly Horoscope 12 to 18 february 2024: साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी।


साप्ताहिक राशिफल (12 फरवरी से 18 फरवरी 2024)

मेष : इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में मन विचलित रह सकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं।

वृषभ : इस सप्ताह व्यापार में लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करने के लिए ये हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखें। चोट चपेट का भय रहेगा। आलस्य से बचेंं, अन्यथा नुकसान सम्भव हो सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं हो सकती हैं। दोस्तों तथा परिवार वालो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

मिथुन :
इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है, अतः सचेत रहें। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ सकती है। धनलाभ सम्भव है।

कर्क : इस सप्ताह आप मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने की तरफ अधिक ध्यान दे सकते हैं तथा सुख सुव‍िधाओं पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता कई उपलब्धियों भरा हो सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है तथा फालतू का मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : इस सप्ताह आपको किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है, इससे आपकी छवि समाज में और अच्छी होगी।सुख-सुव‍िधाओं में वढोत्तरी के अच्छे योग बन सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी, इसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से चिंतित हो सकते हैं। नए जॉब ऑफर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या :
इस सप्ताह पराक्रम में वृद्धि होगी तथा साथ ही साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके आस पास के लोग आपसे सलाह मशवि‍रा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। गलत तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार की वार्तालाप में धैर्य और संयम रखेंं, अन्यथा दुविधा में पड़ सकते हैं। अगर आप छात्र हैंं, तो पढ़ाई से मन भटक सकता है ध्यान रखें।

तुला : इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते जायेंगे। पारिवारिक सहयोग तथा ख़ुशी का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों को लेकर स्थिति कुछ विपरीत हो सकती है। अगर किसी प्रकार का धन अटका हुआ है, तो इस हफ्ते उसके प्राप्ति के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारो को पनपने न दें।

वृश्चिक : इस सप्ताह भाग्य का साथ होने से कार्य में प्रगति आएगी, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा लाभजनक स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोग भी लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। धन के आगमन के अच्छे योग हैं। अपने पराक्रम से कई कार्य हल करेंगे। कोई बड़ी व्यवसाय‍िक डील होने से खुशी प्राप्त होगी। विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैंं, तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु :
इस सप्ताह का उत्तरार्ध धनलाभ वाला हो सकता है। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है तथा कुछ समय के लिए घर -परिवार से दूर हो सकते हैं। रुके कार्य संपन होंगे। मार्केटिंग फील्ड से सम्बंधित लोगों को अपनी वाणी के प्रभाव से फायदा प्राप्त हो सकता है। मुख से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। लोग आपकी सलाह लेंगे और उस पर अमल करेंगे।

मकर : इस सप्ताह की शुरुआत लाभ देने वाली रह सकती है। धनलाभ के योग रहेंगे। कोई क़ानूनी मामला परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंं, हड्डियों तथा नसों से सम्बंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है, अनदेखी न करें। जीवनसाथी तथा व्यवसायिक लोगों से मतभेद संभव है। सचेत रहेंं, मन में किसी के लिए गलत विचार न लायें। नौकरी वर्ग को फायदा प्राप्त होगा।

कुंभ :
इस सप्ताह नौकरी पेशा में कार्यरत जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग हैंं, साथ ही प्रमोशन तथा नए जॉब ऑफर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सुखों में वढोत्तरी हो सकती है। धन लाभ के योग बनते बिगड़ते रहेंगे। संतान से कष्ट संभव हो सकता है। बड़े भाई तथा पितातुल्य जनों से मतभेद संभव है। बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मांसपेश‍ियों में खिंचाव हो सकता है।

मीन :
इस सप्ताह की शुरुआत से ही भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी तथा व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेगे। व्यापार में सफलता के योग तथा कुछ नया करेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है, अतः खाने पीने में एहतियात बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई धन की समस्या हल हो सकती है।

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment