Yearly Horoscope 2024: साल 2024 में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, मिलेगा आर्थिक लाभ

Last Updated 02 Jan 2024 08:25:48 AM IST

Horoscope 2024 in Hindi : साल 2024 का आगाज़ हो गया। हर साल की तरह इस साल भी लोग जानना चाहते हैं कि क्या कुछ नया होने वाला है उनके साथ। चलिए जानें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2024


Yearly Horoscope 2024

Horoscope 2024 in Hindi : हर नए साल में हम अपना भविष्यफल जानना चाहते हैं कि यह साल हमारे लिए क्या कुछ नया लेकर आया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये नया साल आपके करियर, प्यार, व्यापार, शादी और सेहत के लिए कैसा रहेगा। पढ़िए 12 राशियों का वार्षिक राशिफल।  

मेष- mesh rashifal 2024 in hindi
साल 2024 की शुरुआत सामान्य तरीके से होगी। इस राशि वालों को साल के शुरुआत में अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों का साथ नहीं छोड़ना है। इस साल अपनी मेहनत से अपनी किस्मत का निर्माण करने का संकल्प रखना होगा। भाग्य से संबंधित कुछ समस्याएं आ सकती हैं और निराशा मन में आ सकती हैं। फरवरी के बाद धीरे-धीरे चीजें सकारात्मक रूप लेने लगेंगी। मई और जून में आपको सक्सेस और जॉब में इंक्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। जो लोग व्यापार करते हैं उनको आर्थिक रूप से लाभ होगा। नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो जनवरी और फरवरी महीने में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आलस छोड़ना होगा और मेहनत करनी होगी। इस वर्ष केवल पढ़ाई पर ही फोकस करना है। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनको भी कड़ी मेहनत करनी होगी। इस वर्ष उनके किस्मत के दरवाजे खुलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। थोड़ा बैक पेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर लव लाइफ और वैवाहिक जीवन की बात करें तो वो आपकी अच्छी रहेगी और जो जातक शादी करने के मूड में हैं वो इस साल कर सकते हैं। ये साल आपके लिए खुशियां लेकर आया है।

वृषभ - vrishabh rashifal 2024 in hindi
इस साल वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी। वर्ष की शुरुआत में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। अप्रैल और जुलाई में इस राशि के कई जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। कार्य अधिक करने से आपको शारीरिक थकान महसूस होगी। इसके अलावा इस साल आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। अध्ययन में सफलता पाने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास जारी रखने होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको निरंतर कड़ी मेहनत करने की आवश्यक होगी। मार्च के बाद आपको कई चुनौतियों से गुज़रना पड़ सकता है। नवंबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा जाएगा। साल 2024 में आपको धन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अप्रैल से जुलाई तक के महीने में कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। साल की शुरुआत आर्थिक जीवन के लिए बेहतर है।
जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने की संभावना है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपनी मैरिड लाइफ़ में प्यार भरपूर मिलेगा। साल के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है।

मिथुन - mithun rashifal 2024 in hindi
इस वर्ष आपका करियर सामान्य गति से चलता रहेगा। बस थोड़ी मेहनत करने की ज़रुरत होगी। जनवरी में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई से मध्य नवंबर तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। इस वर्ष आप किसी नए वेंचर या स्टार्ट अप को शुरु न करें। मुश्किल समय में अनुभवी लोगों की सलाह लें। अप्रैल, मई और जून के समय थोड़ा सावधान रहें। कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। साल की शुरुआत आर्थिक जीवन के लिए बेहतर है। जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने वाला है। मई में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही दिसंबर भी धन के मामले में अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में परिवार में शांति बनी रहेगी। जनवरी और जुलाई तक पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहेगा। जुलाई के बाद परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। अप्रैल, अगस्त और नवंबर महीनों के दौरान अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप कोई नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष सितंबर माह में आप नया घर खरीद सकते हैं। मार्च से मई के बीच आप अचानक से किसी प्रकार की अचल संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क– kark rashifal 2024 in hindi

इस वर्ष 2024 विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इस साल आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को आलस से दूर रहना होगा क्योंकि यह वर्ष उनको प्रतियोगिता में विजय दिला सकता है। फरवरी से लेकर मार्च तक के बीच में आपके सहयोगी आपकी बहुत मदद करेंगे। मार्च से मई के बीच के समय में आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा। जून से लेकर सितंबर तक ऑफ़िस में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे और प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस साल आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। यात्रा भी सफल होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर बनेंगे। आप दोनों मिलजुलकर अपने परिवार के हित में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। इस वर्ष आर्थिक स्थिति वैसे तो संतुलित रहेगी, लेकिन बीच-बीच में आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। मार्च के बाद परिस्थितियों में अचानक बड़े बदलाव आने के संकेत हैं।

सिंह राशि – Singh Rashifal 2024 in hindi
सिंह राशि के जातकों की पारिवारिक स्थिति संतुलित रहेगी। आपको परिवार में महत्व मिलेगा। आपके हर निर्णय को सराहना मिलेगी। इस दौरान आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर बनेंगे। इस राशि के जातको के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिक लंबी दूरी की यात्रा करते समय सावधानी रखें, चोट, या दुर्घटना होने की संभावना है।  इस साल किसी बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। साल के मध्य में आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। मार्च के बाद परिस्थितियों में अचानक बड़े बदलाव आ सकते हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारियों को सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। बिजनेस में किसी प्रकार की हानि उठानी पड़ सकती है। अधिकारी, व्यापारी, किसान, श्रमिकों के लिए समय मध्यम रहेगा। इस साल व्यापार में धन का लाभ होगा और जीवनसाथी से बहुत प्यार मिलेगा। अगर आप कोई भूमि, भवन या वाहन काफी समय से खरीदने की सोच रहे थे तो इस साल आप उसे खरीद सकते हैं। यदि आप पर किसी भी तरह का कोई कर्ज है तो इस साल आप आसानी से उस कर्ज को चुका देंगे।

कन्या– kanya rashifal 2024 in hindi

कन्या राशि के जातको की आर्थिक स्थिति पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी अच्छी रहने वाली है। इस साल आप अपना धन दिखावें में खर्च करेंगे जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। वहीं सेहत को लेकर भी इस साल आपका खर्च बढ़ेगा। इस साल धन संचित करने के लिए अत्याधिक संघर्ष करना पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते हैं तो आपको इससे लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा। सितंबर के बाद उन लोगों को सावधान रहना होगा जो कारोबार करते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। नया साल पारिवारिक स्तर पर सामान्य रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आने की खुशख़बरी मिल सकती है। 2024 आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा होगा| आप नए रिश्तो में प्रवेश कर सकते हैं यदि आप अपनी लव लाइफ में कुछ परेशानी फेस कर रहे हैं तो आपको उनका समाधान मिल सकता है। लव लाइफ के लिए साल 2020 काफी अच्छा साबित होगा। आपके पुराने रिश्ते मधुर होंगे।  
तुला राशि – tula rashifal 2024 in hindi

जनवरी महीना आपके लिए सुख-सुविधाओं से भरा हुआ है। घर में सुख सुविधाएँ बढ़ सकती है। अगर इस साल आप कोई चीज खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते है। जिन लोगों के बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं उनको संतान की पढ़ाई पर भी ज़्यादा ध्यान देना होगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है उनके लिए यह वर्ष अच्छा है। मार्च अप्रैल, मई इन तीन महीनों में करियर को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव होने की प्रबल संभावनाएं भी बनेंगी। अपने ऑफिस में महिला से कोई विवाद न करें बल्कि उनका सम्मान करें इससे आपको भी सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ होगी।
नवंबर में लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। शत्रुओं की वजह से अटके हुए काम इस साल फिर से शुरू हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बीमारियों से बचने के लिए सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साल की शुरुआत में लापरवाही से बचेंगे तो ज़्यादा लाभ मिलने के योग हैं।

वृश्चिक– vrishchik rashifal 2024 in hindi

प्यार मोहब्बत के मामले में ये साल आपके लिए काफी लकी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर आपके लिए कितना परफेक्ट है। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी यह साल ठीक रहेगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है, आपको ध्यान रखना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को इस साल लाभ मिलने के आसार हैं लेकिन इस दौरान आपको जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेना से बचना होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको मातृ सुख, प्रोपर्टी का सुख, वाहन आदि के रूप में मिल सकता है। मानसिक उलझनों की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। काम में मन नहीं लग पाएगा। सावधान होकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। निकट भविष्य में लाभ मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। वर्ष के अंतिम महीनों विशेषकर सितंबर से आपके जीवन में संपत्ति के अधिग्रहण का संकेत बन रहा है, जो पितृपक्ष से प्राप्त होने के योग हैं। मई माह में कोई भी नया काम शुरू ना करें।

धनु राशि – dhanu rashifal 2024 in hindi
वर्ष के प्रारंभ में क्रोध की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। कला व संगीत से जुड़े लोगों के लिए साल अच्छा रहेगा। जनवरी के बाद पारिवारिक जीवन में सुधार होने की संभावना है। मानसिक कठिनाइयां भी बढ़ेंगी। मार्च महीने के खत्म होने के बाद मानसिक कठिनाइयों में कमी आनी प्रारंभ हो जाएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। 12 मई से 30 सितंबर के मध्य संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सितंबर से खर्चों में कमी आएगी। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। नवंबर के मध्य के बाद वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और रिश्ते में प्यार भी बढ़ेगा। जिन लोगों को विवाह करना है उनका विवाह इस साल संभव हो पाएगा। जो लोग विदेश जाने का प्रयास काफी समय से कर रहे हैं उनको जाने का मौका मिल सकेगा।

मकर राशि – makar rashifal 2024 in hindi
मकर राशि वालों के लिए 2024 की शुरुआत थोड़ी खर्चों के साथ हो सकती है। भूमि या घर से संबंधित खरीदारी करने की योजना बन सकती है। जनवरी के बाद आपका सारा फोकस खुद को आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। जनवरी के बाद थोड़ी सजगता रखनी होगी। मार्च में करियर में आपको अच्छा मौका मिलेगा। चुनौतियों का सामना करना होगा, जिसके बाद आपको विजय प्राप्त होगी।  मई से लेकर सितम्बर के बीच आपको धन की प्राप्ति होगी। बहुत विनम्रता के साथ आपको काम करना है। सितम्बर के बाद ऑफिस में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाने की प्रबल संभावनाएं है। जो लोग विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनको अवसर प्राप्त होगा। शरीर का वजन नियंत्रित रखना होगा, वरना बीमार पड़ सकते हैं। काफी समय से रुके हुए काम जून के बाद पूरे होंगे। साल के अंत में मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा और मनमुटाव होगा। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं अपने पार्टनर के साथ।

कुंभ राशि – kumbh rashifal 2024 in hindi
2024 में भावुक होकर काम करने में घाटा होने की आशंका है। घर में रहने वाली महिलाओं को लाभ होगा। घरेलू महिलाओं के प्रयास से घर धनधान्य से परिपूर्ण रहेगा। वर्किंग महिलाओं को भी करियर में लाभ होगा। साल के शुरुआत में नई नौकरी का भी ऑफर भी प्राप्त हो सकता है। अगस्त और सितम्बर के मध्य में पेंडिंग काम पूरे होंगे साथ ही फसा हुआ धन भी प्राप्त होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक बीमार होने की संभावना है जिससे सचेत रहना होगा। कमर या रीढ़ की हड्डी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। चोट लगने की भी संभावना है। घर के विवादों को निबटाना होगा, वरना मन मुटाव हो सकता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अगर आपके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं तो उनका परीक्षाफल प्रसन्न करने वाला होगा। वैवाहिक जीवन सुखो के भरा रहेगा और समय भी अच्छा बीतेगा। जिन लोगों के विवाह में अड़चन आ रही है वो दूर हो जाएगी और जल्दी ही इस नए साल में शादी भी हो जाएगी।

मीन राशि – meen rashifal 2024 in hindi
मीन राशि के लोगों के लिए ये साल शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जनवरी में किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों के लिेए बहुत शुभ साल है। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोक हो सकती है। इस साल आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। फरवरी से आपके सपने साकार होने की उम्मीद है। शुभ समाचार प्राप्त हों सकते हैं। मार्च से जून तक आपको अपने रोज़गार के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। कारोबार में उन्नति होगी। जो महिलाएं जोड़ों के दर्द से परेशान हैं उनको इस वर्ष अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। इस राशि के जातकों की अक्टूबर में कोई बड़ी डील होते होते रुक सकती है जिसको लेकर आपको निराशा होगी और आप परेशान रहेंगे। जिन लोगों का विवाह कई समय से टल रहा है इस वर्ष संपन्न होने की संभावना है। आपको मन चाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद है जिससे आपका घर खुशियों से भर जाएगा। ये साल कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा साबित होगा और भाग्य आपका साथ देगा।  

 


 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment