Aaj Ka Rashifal 02 January : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 2 जनवरी का राशिफल

Last Updated 02 Jan 2024 08:05:55 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 02 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेषः किसी पारिवारिक समारोह में आज आप जा सकते हैं। आज आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण होते रहेंगे।

वृषभ: नौकरी वर्ग को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती हैं। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे।

मिथुनः क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा वालो के लिए आज का दिन ठीक है। नयी नौकरी के लिए अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्कः  किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक थकावट आज आपका बनी रह सकती है।

सिंहः  जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों के साथ आज आप कही घूमने जा सकते हैं। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।  

कन्याः आज आपका मन विचलित रह सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है।

तुलाः  रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है। खाने पीने में एहत‍ियात बरतें।

वृश्चिक: भाई-बहनों की तरफ से लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रकार की बातचीत से आपका मन खुश होगा।  

धनुः भाग्य के सहयोग के चलते आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध करने से बचें।

मकरः  मन में चल रहा कोई कार्य संपन्न हो सकता है। नकारात्मक विचारों तथा क्रोध से बच कर रहें।

कुंभः  अपना धन व्यय कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। बड़े भाइयो से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीनः भाई जनों से मतभेद संभव है। बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए जॉब ऑफर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment