Aaj Ka Rashifal 29 Oct : सिंह राशि वालों के लिए दिन लकी है, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 29 Oct 2023 06:44:16 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 29 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 29 Oct

मेष राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके आज अनुकूल रहने वाला है।

बृषभ: आज आपके विरोधी आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको काफी लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं, खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुनः स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के लिहाज से दिन शुभ है।  

कर्कः किसी बात को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में आपको थोड़ा सा घाटा हो सकता है।
 
सिंहः व्यवसाय में आज आपको विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन शुभ रहेगा।  

कन्याः कोई पुराना बड़ा काम आज आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।  

तुलाः आज कोई भी डिसीजन न लें, वरना नुकसान में पड़ जाएंगे।  आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। दिन शुभ रहेगा।  

वृश्चिकः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दिन शुभ रहेगा।  

धनुः  व्यापार-व्यवसाय में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत आज आपके लिए बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मकरः पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान आज आप बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। थोड़ा समझदारी से काम करने की जरुरत है।  

कुंभः आप किसी बड़े काम के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन बाहर जाते वक्त वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना है।  

मीनः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आपको आज दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार आपको मिल सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।  

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment