Vastu Tips : इन चीजों को घर में रखना होता है बेहद अशुभ, आज ही निकाल दें घर से बाहर !

Last Updated 28 Oct 2023 11:24:51 AM IST

वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। घर में पड़ी हर चीज का वास्तु से कोई ना कोई नाता जरूर होता है।


Vastu tips for home : वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। घर में पड़ी हर चीज का वास्तु से कोई ना कोई नाता जरूर होता है। कई बार हम कुछ ऐसी चीजों या वस्तुओं को नजरअंदाज कर देते हैं जिन्हें घर में रखने से अशांति और कलह कलेश बढ़ता है। पारिवारिक सदस्यों के आपसी संबंध खराब होते हैं। इन चीजों को जितनी जल्दी घर से बाहर फेंक दिया जाए उतना ही बेहतर है। आज हम उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर से निकाल देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन - किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए।   

Vastu tips for home
टूटे बर्तन
अक्सर देखा गया है कि लोग अपने घरों में टूटे बर्तन रखते हैं और लम्बे समय तक उन्हीं में खाना खाते रहते हैं। यही लोगों की सबसे बड़ी भूल होती है। दरअसल टूटे बरतनों में खाना खाने से माता लक्ष्मी बेहद रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है। टूटे बर्तनों या ऊबड़ खाबड़ बर्तनों में खाना खाने से शरीर को कई तरह के रोग लगते हैं।

टूटा शीशा
घर में टूटा शीशा रखना बेहद अशुभ माना जाता है। शीशे में क्रैक आ जाने पर उसमें अपना चेहरा कभी नहीं देखना चाहिए। टूटे शीशे में मुंह देखने से चेहरे की बदसूरती बढ़ती है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं और जीवन में राहु केतु का प्रभाव बढ़ता है। इन्हें जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

रुकी हुई घड़ी    
घड़ी जीवन की गतिशीलता का प्रतीक है, इसका चलते रहना ही बेहतर होता है। कई घरों में लोग अक्सर अपनी बंद पड़ी घड़ियाँ ना तो सही नहीं करवाते ना ही उन्हें घर से बाहर फेंकते हैं।रुकी हुई घड़ी पहनने या घर में रखने से दुःख दारिद्र घर में वास करते हैं। नौकरी में तरक्की नहीं मिलती और प्रमोशन नहीं हो पाता और व्यापार में घाटा पड़ता है। इसलिए रुकी हुई घड़ी को आज ही घर से बाहर निकाल दें।

टूटा पलंग

जिस बेड या पलंग पर हम सोते हैं उसे बिलकुल सहेज कर रखना चाहिए। यदि पलंग में कोई दरार आई हो या कोई हिस्सा टूटा हुआ हो तो उसे या तो मरम्मत करवा लें या फिर नया लेकर आयें। टूटे बेड पर सोने से दुर्भाग्य में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु नाराज होते हैं।

तारों के टुकड़े

बिजली से जुड़ा कोई भी सामान राहु का प्रतीक होता है। घर में जितना ज्यादा बिजली की तारों का जंजाल होगा या तारों के टुकड़े बिखरे पड़े होंगे। उतना ही राहु नाराज होगा जिससे घर के तमाम सदस्यों के जीवन में परेशानियां बढ़ती ही चली जाती हैं।

नकारात्मक तस्वीर
शायद ही आपको मालूम हो कि घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों का हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है लेकिन अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। यदि आप घर में ऐसी तस्वीर लगाते हैं जो कि नकारात्मक छवि प्रदर्शित करती हों उन्हें घर से तुरंत बाहर फेंक देना चाहिए। घर में कभी भी लड़ाई झगड़े या गुस्से के भाव को प्रदर्शित करती तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन पैदा होता है।

टूटी झाड़ू
लोग घर में पुरानी हो चुकी झाड़ू या घिस चुकी झाड़ू को घर में कहीं भी ऐसे ही फेंक देते हैं जो कि अशुभता का प्रतीक है। झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। झाड़ू का अनादर करने से या इधर उधर फेंकने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं जिससे आर्थिक होनी है। बेकार पड़ी झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment