Chandra grahan ke upay 2023 : चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए जरुर करें ये उपाय

Last Updated 27 Oct 2023 09:08:53 AM IST

Chandra Grahan Upay : 28 अक्टूबर 2023 को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय


Chandra grahan ke Upay 2023

Chandra grahan dosh ke upay 2023 : 28 अक्टूबर 2023 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जिसे धार्मिक तौर पर अशुभ माना जाता है। हर साल धरती पर ग्रहण की स्थिति बनती है। चंद्र ग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही सूतक काल को निर्धारित किया जाता है। वहीं यदि भारत में ग्रहण नजर आता है तो यहां का सूतक काल मान्य होता है, इसके अलावा यदि ग्रहण नजर नहीं आ रहा है तो सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। जब चंद्र ग्रहण लगता है तो कुछ राशियों पर अपना असर छोड़ता है जिसका कई बार दुष्परिणाम भी देखने को मिलता है। ऐसे में हम आपको आज बताने वाले हैं चंद्र ग्रहण के दुष्परिणाम को कम करने के लिए कुछ खास उपाय।

चंद्र ग्रहण के दुष्परिणाम कम करने के उपाय - Chandra grahan ke Upay 2023
गुरु ग्रह के बीज मंत्र
‘ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:’

महामृत्युंजय मंत्र - Chandra grahan ke Upay 2023
त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम पुष्टि: वर्धनम्।
उर्वारुकमिव बंधनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

chandra grahan 2023 - Chandra grahan dosh ke upay

  • हिन्दू धर्म के अनुसार धार्मिक कार्यों में लौंग, कपूर और तुलसी के पत्तों का मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इन्‍हें दैवीय वस्‍तु माना जाता है। यहीं कारण है कि ग्रहण के समय पर भी लौंग, तुलसी के पत्ते और कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। लौंग व कपूर जलाकर रखने से आपके घर की नकारात्‍मक ऊर्जा भी दूर होती है और ग्रहण के कारण उत्पन्न होने वाले सभी विकार भी नष्ट होते हैं।
  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद सबसे पहले मंदिरों और घरों में साफ-सफाई करें।
  • चंद्र ग्रहण के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। ग्रहण वाले दिन नॉन वेज, मदिरा आदि से दूर रहें।
  • चंद्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों से सिक्कों के रूप में पैसे इकट्ठा करें और किसी दिन पूरे पैसे मंदिर में दान कर दें।
  • इसके साथ ही आप आदित्यहृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें
  • इसके अलावा ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से पूरे घर का शुद्धिकरण करें।
  • चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • ग्रहण सामप्त होने के बाद चंद्रमा से जुड़ी सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद 6 नारियल अपने सिर पर से वार कर जल में प्रवाहित कर दें। इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • चंद्र ग्रहण के दिन आप शिव जी की शिवलिंग पर तिल अर्पित करें। भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार आसन पर बैठकर जाप करें।
  • तांबे के एक लोटे में जल भरे फिर उसमें कुशा और दूर्वा डालकर रख लें। इसके बाद इस जल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दे और पेड़ की 11 बार परिक्रमा भी लगाएं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment