Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 30 Aug 2023 06:44:58 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 30 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:57, काशी-प्रात: 05:37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:53, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:45, काशी-सायं 06:19, कानपुर-सायं 06:31, पटना-सायं 06:11, देहरादून-सायं 06:43, गोरखपुर-सायं 06:19, लखनऊ-सायं 06:29 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.35, काशी-सायं 06.07, कानपुर-सायं 06.19, पटना-सायं 05.58, देहरादून-सायं 06:35, गोरखपुर-सायं 06.07, लखनऊ-सायं 06.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 04.43, काशी-प्रात: 04:25, कानपुर-प्रात: 04:34, पटना-प्रात: 04:15, देहरादून-प्रात: 04:36, गोरखपुर-प्रात: 04:21, लखनऊ-प्रात: 04:31 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय भाद्रपद 08, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 14, प्रविष्टें। सफर 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी प्रात: 10:59 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि शुरु। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 20:47 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। अतिगण्ड योग रात्रि 21:32 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:19 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) शुरु प्रात: 10:19 बजे से, भद्रा प्रात: 10:59 बजे से रात्रि 21:03 बजे तक, व्रत की पूर्णिमा, सूणमाण्डणा (भद्रा से पूर्व) रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा (भद्रा के बाद)।

दैनिक राशिफल

मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। किसी अति महत्वपूर्ण दायित्व की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।    
बृषभ : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों की सलाह लें।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाये। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    
कर्क : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्त्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें।  
सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।     
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के  सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नई दिशा में अच्छी सोच का लाभ मिलेगा।
तुला : पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  
धनु : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।    
मकर : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ संभव।    
कुंभ : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
मीन : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment