Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 29 Aug 2023 07:37:32 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 29 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:57, काशी-प्रात: 05:37, कानपुर-प्रात: 05:46, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:52, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:46, काशी-सायं 06:20, कानपुर-सायं 06:32, पटना-सायं 06:12, देहरादून-सायं 06:44, गोरखपुर-सायं 06:20, लखनऊ-सायं 06:30 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.52, काशी-सायं 05.21, कानपुर-सायं 05.34, पटना-सायं 05.13, देहरादून-सायं 05:52, गोरखपुर-सायं 05.20, लखनऊ-सायं 05.33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:25, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:34, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:15, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:36, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:21, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:31 बजे। राहुकाल 03:00  बजे से 04:30 बजे।

राष्ट्रीय भाद्रपद 07, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 13, प्रविष्टें। सफर 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी अप. 14:47 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। श्रवण नक्षत्र रात्रि 23:50 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। सौभाग्य योग प्रात: 06:02 बजे तक, तदन्तर शोभन योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचण करेगा।  

दैनिक राशिफल

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।                
बृषभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए प्रयत्नशील होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचारों पर केंद्रित होगा। विषम स्थितियों में परिश्रम से प्रगति संभव।                       
मिथुन : बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छवि बनाएंगे।                       
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए कर्तव्यों का सही तरी के निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी। वर्तमान कार्य से मन असन्तुष्ट रहेगा।              
सिंह : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।            
कन्या : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। आपकी ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भौतिक आकांक्षाएं पूर्ण होंगी।                    
तुला : बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर होंगे। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।            
धनु : नई रोजगार यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।                  
मकर : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।        
कुंभ : भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिंतित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में  उत्साह का अभाव रहेगा। घरेलू दायित्वों की चिंता रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
मीन : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment