Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 अगस्त, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 28 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:56, काशी-प्रात: 05:36, कानपुर-प्रात: 05:46, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:52, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:43 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:47, काशी-सायं 18:21, कानपुर-सायं 18:33, पटना-सायं 18:13, देहरादून-सायं 18:45, गोरखपुर-सायं 18:21, लखनऊ-सायं 18:31 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:02, काशी-सायं 16:29, कानपुर-सायं16:43, पटना-सायं16:21, देहरादून-सायं 17:03, गोरखपुर-सायं 16:31, लखनऊ-सायं 16:42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:29, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:13, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:22, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:03, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:22, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:08, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:18 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 06, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल द्वादशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 12, प्रविष्टें। सफर 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी (12)सायं 18:22 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 02:43 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। आयुषमान योग प्रात: 09:56 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ।
दैनिक राशिफल
मेष: घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।
बृषभ: किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मिथुन: पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
कर्क: सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।
सिंह: निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
कन्या: विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं।
तुला: कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय।
वृश्चिक: आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
धनु: किसी नए कार्य में आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।
मकर: कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
कुंभ: महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन: जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं, आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
| Tweet![]() |