Weekly Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त से 2 सितम्बर, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Aug 2023 06:39:32 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (27 अगस्त से 2 सितम्बर, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:56, काशी-प्रात: 05:36, कानपुर-प्रात: 05:46, पटना-प्रात: 05:27, देहरादून-प्रात: 05:51, गोरखपुर-प्रात: 05:33 लखनऊ-प्रात: 05:43 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:48, काशी-सायं 06:22, कानपुर-सायं 06:34, पटना-सायं 06:14, देहरादून-सायं 06:47, गोरखपुर-सायं 06:22, लखनऊ-सायं 06:32 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04:05, काशी-अप. 03:31, कानपुर-अप. 03.45, पटना-अप. 03:23, देहरादून-अप. 04:06, गोरखपुर-अप. 03:33, लखनऊ-अप. 03.44  दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:17, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:02, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:10, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:52, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:09, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:57, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:57 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय भाद्रपद 05, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल एकादशी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 11, प्रविष्टें। सफर 09, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी रात्रि 21:33 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। मूल नक्षत्र प्रात: 07:16 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 02:15 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरु। प्रीति योग अप. 13:26 बजे तक, तदन्तर आयुषमान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 10:51 बजे से रात्रि 21:33 बजे तक, पुत्रदा एकादशी व्रत, पवित्रा एकादशी, झूलन यात्रारम्भ (पूर्वा. में)।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। व्यावसायिक संबंधों से लाभ होगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। मंगलवार एवं  बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता का सहयोग मिलेगा।     

वृषभ-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। राजनीतिज्ञों को विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाववश संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हहतु परिश्रम तीव्र होगा।  अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  

कर्क-नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घर की बातों से परेशान होंगे। ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। सामाजिक व मांगलिक कायार्ें में आपकी भागेदारी भी बढ़ेगी।

सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों एवं उदर विकार की आशंका है। अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रशासनिक स्तर के व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।    

कन्या-इस सप्ताह अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  

तुला-इस सप्ताह संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों की पूर्ति करेंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।  

वृश्चिक-उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थिति में हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न कर स्वयं को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। यात्रा द्वारा लाभ का योग हैं। शिक्षा में मन केंद्रित होगा।

धनु-रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। मन में नये कार्यों पर केंद्रित होगा। दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर केंद्रित होने में असमर्थ होगा। आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  

मकर-कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता बढ़ायेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।

कुंभ-जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। व्यवहार कुशलता से लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। क्रियाशीलता से प्रगति होगी। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयां रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी शिक्षा में परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।

मीन-इस सप्ताह महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए कुछ लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। उच्च कल्पनाशील मन नई अच्छी कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। स्वास्थ्य पर सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को खानपान में सावधानी बरतें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment