Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 26 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 26 Aug 2023 09:05:45 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 26 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:55, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:45, पटना-प्रात: 05:27, देहरादून-प्रात: 05:50, गोरखपुर-प्रात: 05:33, लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:49, काशी-सायं 06:13, कानपुर-सायं 06:35, पटना-सायं 06:15, देहरादून-सायं 06:48, गोरखपुर-सायं 06:23, लखनऊ-सायं 06:33 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03.02, काशी-अप. 04.28, कानपुर-अप. 04.42, पटना-अप. 02.20, देहरादून-अप. 03:04, गोरखपुर-अप. 02.31, लखनऊ-अप. 02.41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.10, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:56, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:04, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:46, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:02, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:50, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:00 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय भाद्रपद 04, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल दशमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 10, प्रविष्टें। सफर 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी अर्धरात्रियोत्तर 00:09 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 08:38 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। विष्कुम्भ योग अप. 16:36 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:38 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।     

बृषभ : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   

मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।          

कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।       

सिंह : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में किये गये निर्णय से कष्ट संभव।         

कन्या : किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।      

तुला : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        

वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।       

धनु : उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।      

मकर : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।           

कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।        

मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मकता को न पालें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment