Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 25 Aug 2023 09:26:40 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 25 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:55, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:45, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:52, गोरखपुर-प्रात: 05:32 लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:50, काशी-सायं 06:24, कानपुर-सायं 06:36, पटना-सायं 06:16, देहरादून-सायं 06:49, गोरखपुर-सायं 06:24, लखनऊ-सायं 06:34 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 01.56, काशी-अप. 01.24, कानपुर-अप. 01.38, पटना-अप. 01.15, देहरादून-अप. 01:58, गोरखपुर-अप. 01.26, लखनऊ-अप. 01.36 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.12, काशी-रात्रि 11:57, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:05, पटना-रात्रि 11:48, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:04, गोरखपुर-रात्रि 11:52, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:02 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 03, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल नवमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 09, प्रविष्टें। सफर 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 02:03 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि शुरु। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 09:14 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरु। वैधृति योग सायं 18:50 बजे तक, तदन्तर विष्कुम्भ योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा।

मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

बृषभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से जानकारों से परामर्श लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।       

मिथुन : किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।  साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा।

कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। बुद्धिमत्ता का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी।  भविष्य की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।

तुला : मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।

वृश्चिक : जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।

धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।

मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। भविष्य के प्रति चिंताएं रहेंगी।

कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होंगी।

मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment