Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 24 Aug 2023 06:49:37 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 24 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:54, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:44, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:49, गोरखपुर-प्रात: 05:32, लखनऊ-प्रात: 05:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:51, काशी-सायं 06:25, कानपुर-सायं 06:37, पटना-सायं 06:17, देहरादून-सायं 06:50, गोरखपुर-सायं 06:25, लखनऊ-सायं 06:35 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.52, काशी-अप. 12.20, कानपुर-अप. 12.34, पटना-अप. 12.12, देहरादून-अप. 12:53, गोरखपुर-अप. 12.22, लखनऊ-अप. 12.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.11, काशी-रात्रि 11:07, कानपुर-रात्रि 11:15, पटना-रात्रि 10:58, देहरादून-रात्रि 11:15, गोरखपुर-रात्रि 11:02, लखनऊ-अप. 11:12 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 02, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल अष्टमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 08, प्रविष्टें। सफर 06, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी अर्धरात्रियोत्तर 03:11 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि शुरु। विशाखा नक्षत्र प्रात: 09:04 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र शुरु। ऐन्द्र योग रात्रि 20:36 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 15:22 बजे, श्री दुर्गाष्टमी व्रत, श्री वर महालक्ष्मी व्रत (दक्षिण भारत), बुध अस्त पश्चिम में अर्धरात्रियोत्तर 02:11 बजे से।

दैनिक राशिफल


मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। घर में खुशहाली रहेगी।                 
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।     
मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।         
कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।          
सिंह : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                 
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।            
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है।              
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य  प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।            
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।          
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।        
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।      
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment