Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 23 Aug 2023 09:46:22 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 23 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:54, काशी-प्रात: 05:34, कानपुर-प्रात: 05:44, पटना-प्रात: 05:25, देहरादून-प्रात: 05:49, गोरखपुर-प्रात: 05:31, लखनऊ-प्रात: 05:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:52, काशी-सायं 06:26, कानपुर-सायं 06:38, पटना-सायं 06:18, देहरादून-सायं 06:51, गोरखपुर-सायं 06:26, लखनऊ-सायं 06:36 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.50, काशी-पूर्वा. 11.20, कानपुर-पूर्वा. 11.33, पटना-पूर्वा. 11.12, देहरादून-पूर्वा. 11:50, गोरखपुर-पूर्वा. 11.21, लखनऊ-पूर्वा. 11.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.42, काशी-रात्रि 10:25, कानपुर-रात्रि 10:33, पटना-रात्रि 10:15, देहरादून-रात्रि 10:35, गोरखपुर-रात्रि 10:20, लखनऊ-रात्रि 10:30 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 01, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल सप्तमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 07, प्रविष्टें। सफर 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी अर्धरात्रियोत्तर 03:32 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। स्वाति नक्षत्र प्रात: 08:08 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र शुरु। श्री शितला सप्तमी पूजन व्रत, गोस्वामी श्रीतुलसीदास जयन्ती, सूर्य सायन कन्या राशि में अप. 14:42 बजे प्रवेश करेगा, राष्ट्रीय भाद्रपद मासारम्भ, बुध वक्री अर्धरात्रियोत्तर 01:30 बजे से।

दैनिक राशिफल

मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें।            
बृषभ : अपने जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।         
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।         
कर्क : परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। आंतरिक क्षमताओं का एहसास होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।        
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।         
कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी।
तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव उत्पन्न होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।          
वृश्चिक : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।              
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।               
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असन्तुष्ट रहेगा।            
कुंभ : घरेलू दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।           
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। भावना से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातें बाहर न करें। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment