Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 22 अगस्त, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 22 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:53, काशी-प्रात: 05:34, कानपुर-प्रात: 05:43, पटना-प्रात: 05:25, देहरादून-प्रात: 05:48, गोरखपुर-प्रात: 05:31, लखनऊ-प्रात: 05:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:54, काशी-सायं 06:28, कानपुर-सायं 06:39, पटना-सायं 06:19, देहरादून-सायं 06:52, गोरखपुर-सायं 06:27, लखनऊ-सायं 06:37 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.52, काशी-प्रात: 10.24, कानपुर-प्रात: 10.36, पटना-प्रात: 10.15, देहरादून-प्रात: 10:51, गोरखपुर-प्रात: 10.24, लखनऊ-प्रात: 10.34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.07, काशी-रात्रि 09:48, कानपुर-रात्रि 09:57, पटना-रात्रि 09:39, देहरादून-रात्रि 10:01, गोरखपुर-रात्रि 09:45, लखनऊ-रात्रि 09:54 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 31, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 06, प्रविष्टें। सफर 04, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 03:07 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। चित्रा नक्षत्र प्रात: 06:32 बजे तक, तदन्तर स्वाती नक्षत्र शुरु। शुक्ल योग रात्रि 22:18 बजे तक, तदन्तर ब्रrा योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचण करेगा। श्री शितलाष्टमी व्रत, कल्कि जयन्ती, वर्ण श्रृयाल षष्ठी, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन (काशी में)।
दैनिक राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाऐगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे।
सिंह : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा।
तुला : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कायार्ें के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा तथा शासन-सत्ता से लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयो से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है।
| Tweet![]() |