Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 21 अगस्त, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 21 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:53, काशी-प्रात: 05:33, कानपुर-प्रात: 05:43, पटना-प्रात: 05:25, देहरादून-प्रात: 05:47, गोरखपुर-प्रात: 05:30, लखनऊ-प्रात: 05:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:55, काशी-सायं 18:28, कानपुर-सायं 18:40, पटना-सायं 18:19, देहरादून-सायं 18:53, गोरखपुर-सायं 18:28, लखनऊ-सायं 18:38 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:56, काशी-प्रात: 09:30, कानपुर-प्रात: 09:42, पटना- प्रात: 09:22, देहरादून-प्रात: 09:54, गोरखपुर-प्रात: 09:30, लखनऊ-प्रात: 09:40 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 21:36, काशी-रात्रि 21:16, कानपुर-रात्रि 21:26, पटना-रात्रि 21:07, देहरादून-रात्रि 21:31, गोरखपुर-रात्रि 21:13, लखनऊ-रात्रि 21:23 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय श्रावण 30, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पंचमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 05, प्रविष्टें। सफर 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी (05) अर्धरात्रयोत्तर 02:01 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 05:37 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र ही उदित रहेगा। शुभ योग रात्रि 22:20 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर सायं 17:30 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। श्री नाग पंचमी वत (मध्याह्न व्यापिनी), नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा, तक्षक पूजा, गोबर आदि से भित्ति पर बने नागों की पूजा, श्री हनुमान जी का ध्वजारोहरण, ग्राम-ग्राम में विविध प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन, नागदृष्ट पंचमी, राटक व्रतारम्भ, सोमेर पूजन, श्रावण सोमवार व्रत।
दैनिक राशिफल
मेष : भावनाओं से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।
बृषभ : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कर्क : भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने की बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।
सिंह : ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी पुराने संबंध में निकटता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।
तुला : बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा।
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
धनु : नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मकर: आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।
कुंभ: पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा।
मीन: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
| Tweet![]() |