Weekly Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 अगस्त, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (20 से 26 अगस्त, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:52, काशी-प्रात: 05:33, कानपुर-प्रात: 05:42, पटना-प्रात: 05:24, देहरादून-प्रात: 05:47, गोरखपुर-प्रात: 05:30, लखनऊ-प्रात: 05:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:56, काशी-सायं 18:29, कानपुर-सायं 18:41, पटना-सायं 18:20, देहरादून-रात्रि 18:54, गोरखपुर-सायं 18:29, लखनऊ-सायं 18:39 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:03, काशी-प्रात: 08:38, कानपुर-प्रात: 08:50, पटना-प्रात: 08:30, देहरादून-प्रात: 09:00, गोरखपुर-प्रात: 08:37, लखनऊ-प्रात: 08:47। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 21:08, काशी-रात्रि 20:46, कानपुर-रात्रि 20:57, पटना-रात्रि 20:37, देहरादून-रीित्र 21:04, गोरखपुर-रात्रि 20:44, लखनऊ-रात्रि 20:54 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक।
राष्ट्रीय श्रावण 29, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 04, प्रविष्टें। सफर 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्थी (04) अर्धरात्रयोत्तर 00:23 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 04:22 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग रात्रि 21:58 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में संचरण करेगा। भद्रा पूर्वाह्न 11:22 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 00:23 बजे तक, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी. दूर्वा गणपति चतुर्थी वत, ब्रह्मावर्त (बिठूर) सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक।
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)
मेष-इस सप्ताह किसी नए कार्य मे रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। कोई लम्बी दूरी की यात्रा का योग है। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।
वृषभ-कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिन्तित होगा। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
मिथुन-मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। घर-परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे।
कर्क-इस सप्ताह नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें।
सिंह-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या-भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी।
तुला-अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गवाएं। इस सप्ताह अपने ऊपर नकारात्मक विचार मत प्रभावी होने दें। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।
वृश्चिक-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए व्यसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा।शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
धनु-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मकर-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।
कुंभ-सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगी। रविवार व मंगलवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है, अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। वृहस्पतिवार व शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है।
सप्ताह के व्रत और त्यौहार
21 अगस्त 2023 (सोमवार) श्री नाग पंचमी व्रत, पूजा, श्री हनुमान जी का ध्वजारोहरण, ग्राम-ग्राम में विविध प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन, सोमवार व्रत। 22 अगस्त 2023 (मंगलवार) श्री शितलाष्टमी व्रत, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। 23 अगस्त 2023 (बुधवार) भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 03:32 बजे से, श्री शितला सप्तमी पूजन व्रत। 24 अगस्त 2023 (गुरुवार) भद्रा समाप्त अपराह्न 15:22 बजे, श्री दुर्गाष्टमी व्रत। 25 अगस्त 2023 (शुक्रवार), 26 अगस्त 2023 (शनिवार), 27 अगस्त 2023 (रविवार)़ भद्रा प्रात: 10:51 बजे से रात्रि 21:33 बजे तक, पुत्रदा एकादशी वत, पवित्रा एकादशी।
| Tweet![]() |