ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
 |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:51, काशी-प्रात: 05:32, कानपुर-प्रात: 05:42, पटना-प्रात: 05:23, देहरादून-प्रात: 05:46, गोरखपुर-प्रात: 05:29 लखनऊ-प्रात: 05:39 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:58, काशी-सायं 06:30, कानपुर-सायं 06:42, पटना-सायं 06:22, देहरादून-सायं 06:56, गोरखपुर-सायं 06:31, लखनऊ-सायं 06:40 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07.18, काशी-प्रात: 06.56, कानपुर-प्रात: 07.07, पटना-प्रात: 06.48, देहरादून-प्रात: 07:13, गोरखपुर-प्रात: 06.54, लखनऊ-प्रात: 06.04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.15, काशी-रात्रि 07:48, कानपुर-रात्रि 08:01, पटना-रात्रि 07:41, देहरादून-रात्रि 08:13, गोरखपुर-रात्रि 07:49, लखनऊ-रात्रि 07:59 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 27, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल द्वितीया, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 02, प्रविष्टें। मोहर्रम् 30, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया रात्रि 20:02 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 22:57 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। शिव योग रात्रि 20:27 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। श्रींगार (सिधारा), चूड़ामणि पूज्य चरण-रज स्वामी करपात्र जी महाराज जयन्ती, सौर (सिंह) भाद्रपद मासारम्भ, मंगल कन्या राशि में अप. 15:45 बजे प्रवेश करेगा।
मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
बृषभ : नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बिमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
कर्क : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंतित होंगे। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
तुला : प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव।
धनु : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : अच्छे कायरें से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।
| | पं. कृष्ण गोपाल मिश्र | नई दिल्ली |
|
 |