ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 17 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
 |
बृहस्पतिवार, 17 अगस्त, 2023 का राशिफल
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:51, काशी-प्रात: 05:32, कानपुर-प्रात: 05:41, पटना-प्रात: 05:23, देहरादून-प्रात: 05:45, गोरखपुर-प्रात: 05:29, लखनऊ-प्रात: 05:38 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:59, काशी-सायं 06:31, कानपुर-सायं 06:43, पटना-सायं 06:23, देहरादून-सायं 06:57, गोरखपुर-सायं 06:32, लखनऊ-सायं 06:41 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.24, काशी-प्रात: 06.05, कानपुर-प्रात: 06.14, पटना-प्रात: 05.56, देहरादून-प्रात: 06:18, गोरखपुर-प्रात: 06.01, लखनऊ-प्रात: 06.11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07.47, काशी-रात्रि 07:20, कानपुर-रात्रि 07:32, पटना-रात्रि 07:11, देहरादून-रात्रि 07:46, गोरखपुर-रात्रि 07:20, लखनऊ-रात्रि 07:30 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 26, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 01, प्रविष्टें। मोहर्रम् 29, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा सायं 17:36 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। मघा नक्षत्र रात्रि 19:58 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। परिघ योग रात्रि 19:29 बजे तक, तदन्तर शिव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष शुरु, इष्टि, अधिकमासीय नक्त व्रत पारण, सूर्य मघा नक्षत्र एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति अप. 13:12 बजे, चन्द्रदर्शन मुहुर्त30, साम्यर्घ, छत्र-स्वर्ण, वस्त्र-दान, गंगा में स्नान।
मेष : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। कुछ नये संबंधों के पर्ति निकटता बढ़ेगी।
बृषभ : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।
कन्या : चुनौतियों का कर सामना करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
वृश्चिक : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
धनु : निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना करना छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रत्यन सार्थक होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मीन : पुराने संबंधों से लाभ संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
| | पं. कृष्ण गोपाल मिश्र | नई दिल्ली |
|
 |