Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 अगस्त, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 15 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() मंगलवार, 15 अगस्त, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:50, काशी-प्रात: 05:31, कानपुर-प्रात: 05:40, पटना-प्रात: 05:22, देहरादून-प्रात: 05:44, गोरखपुर-प्रात: 05:28, लखनऊ-प्रात: 05:37 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:00, काशी-सायं 06:33, कानपुर-सायं 06:45, पटना-सायं 06:25, देहरादून-रात्रि 07:00, गोरखपुर-सायं 06:33, लखनऊ-सायं 06:43 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.29, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05.12, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05.21, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05.02, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:23, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05.07, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06.44, काशी-सायं 06:13, कानपुर-सायं 06:26, पटना-सायं 06:05, देहरादून-सायं 06:44, गोरखपुर-सायं 06:15, लखनऊ-सायं 06:25 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 24, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 30, प्रविष्टें। मोहर्रम् 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। चतुर्दशी अप. 12:43 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र अप. 13:59 बजे तक, तदन्तर ओेषा नक्षत्र शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। भारतीय स्वतंत्रता दिवस (76वीं वषर्गांठ)।
दैनिक राशिफल
मेष : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयत्न करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंधों के बीच परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
बृषभ : पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लाकर मन चिंतित होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें।
कन्या : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला : कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। परिस्थति व समय के साथ समझौतावादी बनें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृश्चिक : मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के निर्वहन की ओर केंद्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित करें। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी।
कुंभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता के साथ चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे।
मीन : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
| Tweet![]() |