Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 19 अगस्त, 2023 का राशिफल

Last Updated 19 Aug 2023 07:05:54 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 19 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 19 अगस्त, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:52, काशी-प्रात: 05:33, कानपुर-प्रात: 05:42, पटना-प्रात: 05:24, देहरादून-प्रात: 05:46, गोरखपुर-प्रात: 05:29, लखनऊ-प्रात: 05:39 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:57, काशी-सायं 06:30, कानपुर-सायं 06:42, पटना-सायं 06:21, देहरादून-सायं 06:55, गोरखपुर-सायं 06:30, लखनऊ-सायं 06:40 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.10, काशी-प्रात: 07.48, कानपुर-प्रात: 07.58, पटना-प्रात: 07.39, देहरादून-प्रात: 08:06, गोरखपुर-प्रात: 07.46, लखनऊ-प्रात: 07.56 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.42, काशी-रात्रि 08:18, कानपुर-रात्रि 08:29, पटना-रात्रि 08:09, देहरादून-रात्रि 08:39, गोरखपुर-रात्रि 08:16, लखनऊ-रात्रि 08:26 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 28, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल तृतीया, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 03, प्रविष्टें। सफर 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया रात्रि 22:20 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:58 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग रात्रि 21:18 बजे तक, तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 05:41 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सुकृत तृतीया, हरि तृतीया (हरियाली तीज), स्वर्ण गौरी व्रत, हिजरी सफर2 माह शुरु।, बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रात: 07:23 बजे प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधों के अनुकूल मर्यादा का पालन करें। सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से परेशान होंगे।   
बृषभ : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा।    
मिथुन : आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें।    
कर्क : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरें मे मन केंद्रित होगा। नये कायार्ें में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।  
सिंह : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।  
तुला : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
वृश्चिक : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
धनु : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।    
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।  
कुंभ : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
मीन : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करने का प्रयास करें। मन पर नियंतण्ररखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment