ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 28 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
 |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:40, काशी-प्रात: 05:22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:33, गोरखपुर-प्रात: 05:18, लखनऊ-प्रात: 05:28 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:14, काशी-सायं 18:45, कानपुर-सायं18:58, पटना-सायं18:37, देहरादून-सायं19:14, गोरखपुर-सायं18:46, लखनऊ-सायं18:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप.15:05, काशी-अप.14:33, कानपुर-अप.14:47, पटना-अप.14:25, देहरादून-अप.15:06, गोरखपुर-अप.14:35, लखनऊ-अप. 14:46 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:31, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:16, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:24, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:06, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:23, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:11, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:20 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 06, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) दशमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 12 प्रविष्टें। मोहर्रम् 09, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) दशमी (10) अपराह्न 14:52 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 00:56 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग पूर्वाह्न11:56 बजे तक, तदन्तर ब्रrा योग प्रारम्भ।
मेष: पारिवारिक संबंधों को कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी।
बृषभ: जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने की आवश्यकता है।
मिथुन: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।
कर्क: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
तुला: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
वृश्चिक : जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु: नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
मकर: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।
कुंभ: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।
मीन: कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
| | पं. कृष्ण गोपाल मिश्र | नई दिल्ली |
|
 |