Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 27 Jul 2023 07:32:34 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 27 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:38, काशी-प्रात: 05:22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:32, गोरखपुर-प्रात: 05:18, लखनऊ-प्रात: 05:27 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:15, काशी-सायं 06:46, कानपुर-रात्रि 06:59, पटना-सायं 06:38, देहरादून-रात्रि 07:15, गोरखपुर-सायं 06:47, लखनऊ-रात्रि 06:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02.01, काशी-अप. 01.30, कानपुर-अप. 01.43, पटना-अप. 01.22, देहरादून-अप. 02:01, गोरखपुर-अप. 01.31, लखनऊ-अप. 01.42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.46, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:29, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:38, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:19, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:38, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:24, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:34 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय श्रावण 05, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) नवमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 11 प्रविष्टें। मोहर्रम् 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) नवमी अप. 15:48 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि शुरु। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:28 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र शुरु। शुभ योग अप. 13:38 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग शुरु। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 19:39 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।    
बृषभ : अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।              
मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।                 
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों से दूर रहें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनो के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।                  
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।               
कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाओं से मन प्रभावित होगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के सहयोग से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।               
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।             
वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।               
धनु : नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी।           
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर में ही बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।           
कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवन साथी कात भावनात्मक स्नेह मिलेगा। अच्छी सोच का सुंदर लाभ प्राप्त करेंगे।          
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में छबि खराब हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment