Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 26 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:38 काशी-प्रात: 05:21, कानपुर-प्रात: 05:30, पटना-प्रात: 05:12, देहरादून-प्रात: 05:32, गोरखपुर-प्रात: 05:17, लखनऊ-प्रात: 05:27 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:16, काशी-सायं 18:46, कानपुर-रात्रि 18:59, पटना-सायं 18:38, देहरादून-सायं 19:16, गोरखपुर-सायं 18:48, लखनऊ-सायं 18:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 13:00, काशी-अप. 12:31, कानपुर-अप. 12:44, पटना-अप. 12:22, देहरादून-अप. 12:59, गोरखपुर-अप. 12:31, लखनऊ-अप. 12:42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:08, काशी-रात्रि 23:49, कानपुर-रात्रि 23:58, पटना-रात्रि 23:40, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:01, गोरखपुर-रात्रि 23:45, लखनऊ-रात्रि 23:55 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।
राष्ट्रीय श्रावण 04, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) अष्टमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 10 प्रविष्टें। मोहर्रम् 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) अष्टमी (08)अपराहन् 15:53 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:10 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग अपराहन् 14:39 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। घर मे ही रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। परिवारिक संबंधो में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।
मिथुन : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क : पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिन्तित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।
सिंह : अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी बाते मन को परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन में परेशान रहेगा।
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना छोड़ दें और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नही है अत: मन को रचनात्मक गति देवे। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियाँ उत्पन्न होंगी। दूसरो की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।
कुंभ : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन मे नीरसता व चिन्ता का वाश होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।
मीन : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
| Tweet![]() |