Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 29 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 29 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:40, काशी-प्रात: 05:23, कानपुर-प्रात: 05:32, पटना-प्रात: 05:14, देहरादून-प्रात: 05:34, गोरखपुर-प्रात: 05:19, लखनऊ-प्रात: 05:29 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:14, काशी-सायं 06:45, कानपुर-सायं 06:58, पटना-सायं 06:37, देहरादून-रात्रि 07:14, गोरखपुर-सायं 06:46, लखनऊ-सायं 06:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04.13, काशी-अप. 03.39, कानपुर-अप. 03.54, पटना-अप. 03.31, देहरादून-अप. 04:14, गोरखपुर-अप. 03.42, लखनऊ-अप. 03.52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.26, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:11, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:19, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:02, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:17, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:06, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:16 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 07, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) एकादशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 13 प्रविष्टें। मोहर्रम् 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) एकादशी अप. 13:06 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 23:35 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। ब्रह्म योग प्रात: 09:34 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:35 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त अप. 13:06 बजे, कमला एकादशी व्रत सबका, मोहर्रम् (ताजिया)।प्रात: 09:27 बजे।
दैनिक राशिफल
मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करने का प्रयास करें। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
बृषभ : सगे-संबंधियों के सहयोग से उत्साहित रहेंगे। नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय के अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से प्रभावित रहेंगे। नये संबंधियों के साथ शीघ्र घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें।
तुला : पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावी होगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। अत्याधिक कर्जभार से चिंतित होंगे। थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी किंतु कुछ अच्छे आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी क्षमता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्योंं की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।
कुंभ : कार्य पेशे में रुचि लगेगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |