जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जुलाई से 5 अगस्त, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 30 Jul 2023 11:25:41 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (30 जुलाई से 5 अगस्त, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग (रविवार, 30 जुलाई, 2023)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:41, काशी-प्रात: 05:23, कानपुर-प्रात: 05:32, पटना-प्रात: 05:14, देहरादून-प्रात: 05:34, गोरखपुर-प्रात: 05:19 लखनऊ-प्रात: 05:29 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:13, काशी-सायं 06:44, कानपुर-सायं 06:57, पटना-सायं 06:36, देहरादून-रात्रि 07:13, गोरखपुर-सायं 06:45, लखनऊ-सायं 06:55 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05:20, काशी-अप. 04:46, कानपुर-सायं 05.00, पटना-अप. 04:38, देहरादून-सायं 05:21, गोरखपुर-अप. 04:48, लखनऊ-सायं 04.59। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:31, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:24, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:06, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:22, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:10, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:20 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय श्रावण 08, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) द्वादशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 14 प्रविष्टें। मोहर्रम् 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) द्वादशी प्रात: 10:35 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। मूल नक्षत्र रात्रि 21:33 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरु। ऐन्द्र योग प्रात: 06:34 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:01 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में संचरण करेगा। प्रदोष व्रत।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ संबंधों के प्रति मन में नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।        

वृषभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कठिन परिश्रम कर कुछ कर दिखाना है। सोमवार एवं मंगलवार को रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।        

मिथुन-कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। अत:  समय का पूर्ण उपयोग करें। नीरसता छोड़ मन को रचनात्मक दिशा दें। नई योजनाओं की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।  माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।    

कर्क-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा दें। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। सोमवार एवं मंगलवार को  परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।   

सिंह-भविष्य के प्रति चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है।  

कन्या-उलझनों से भरा सप्ताह होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।    

तुला-इस सप्ताह धैर्य से काम लें। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। दायित्वों की वृद्धि से मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में दिनचर्या चलायें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। गंभीर स्वभाववश भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी रहेगी।

वृश्चिक-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। कठिन समय में अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नाकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। कुछ बीती हुई घटनाएं मन को परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

धनु-अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नये आसारों से क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। धनाभाव व साधनाभाव से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख स्वयं को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। 

मकर-हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। मन को रचनात्मक दिशा दें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचाएंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

कुंभ-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। अच्छे व्यवहार से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।

मीन- सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कर्जदारों से कुछ कहसुनी संभव। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment