Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 31 जुलाई, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 31 Jul 2023 07:45:01 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 31 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:41, काशी-प्रात: 05:24, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:15, देहरादून-प्रात: 05:35, गोरखपुर-प्रात: 05:20, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:13, काशी-सायं 18:44, कानपुर-सायं 18:56, पटना-सायं 18:36, देहरादून-सायं 19:12, गोरखपुर-सायं 18:45, लखनऊ-सायं 18:55 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 18:22, काशी-सायं 17:49, कानपुर-सायं 18:03, पटना-सायं 17:41, देहरादून-सायं 18:23 बजे, गोरखपुर-सायं 17:51, लखनऊ-सायं 18:01 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 04:42, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 04:26, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:35, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 04:17, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 04:34, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:21, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 04:31 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय श्रावण 09, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 15 प्रविष्टें। मोहर्रम् 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) त्रयोदशी (13) प्रात: 07:27 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 03:53 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ।

दैनिक राशिफल

मेष: घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदुपयोग करें।        

बृषभ: नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंतण्रकरें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।                     

मिथुन: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                       

कर्क: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।             

सिंह: ईरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारे में सोचें।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित  होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।              

कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।            

तुला:  दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें।                    

वृश्चिक: अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।               

धनु: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।         

मकर: कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।               

कुंभ: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।      

मीन:  वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पूजा-पाठ व अच्छे विचारों में मन केन्द्रित होगा।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment