Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल से 6 मई, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 30 Apr 2023 06:32:02 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं


साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

आज का दिन और पंचांग (रविवार, 30 अप्रैल, 2023)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:23, कानपुर-प्रात: 05:32, पटना-प्रात: 05:14, देहरादून-प्रात: 05:36, गोरखपुर-प्रात: 05:19, लखनऊ-प्रात: 05:29 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:54, काशी-सायं 06:27, कानपुर-सायं 06:40, पटना-सायं 06:19, देहरादून-सायं 06:54, गोरखपुर-सायं 06:28, लखनऊ-सायं 06:38 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02:00, काशी-अप. 01:40, कानपुर-अप. 01:50, पटना-अप. 01:55, देहरादून-अप. 01:55, गोरखपुर-अप. 01:37, लखनऊ-अप. 01.47। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:14, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:47, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:59, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:43, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:43, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:47, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:57 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 10, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल दशमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 17, प्रविष्टें। सव्वाल 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी रात्रि 20:28 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र अप. 15:30 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग पूर्वा. 11:17 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में गर्मी रहेगी साथ ही कई स्थानों पर तेज हवा या आंधी की भी आशंका है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वष्रा संभव। पूर्वोत्तर व पश्मिोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वष्रा के आसार हैं।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ संबंधों को लेकर मन नकारात्मकता से प्रभावित होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृषभ-अब आपको तीव्र परिश्रम कर कुछ कर दिखाना है। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। कुछ अप्रिय बातों सें संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।

मिथुन-नीरसता छोड़ मन को रचनात्मक दिशा दें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। समय आपके अनुकूल है। अत: समय का पूर्ण उपयोग करें। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नित्य जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ सकता है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

कर्क-परिवार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें बल्कि मधुर संवाद पर जोर दें। यह सप्ताह उलझनों से भरा सप्ताह होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। घर में बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

सिंह-ईश्वरीय आस्थ में वृद्धि होगी। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति सहज लगेगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कटुता संभव। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है।

कन्या-आर्थिक कठिनायों से मन परेशान होगा। जरूरी कार्योंं की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विषम स्थिति में धैर्य से काम लें।  अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

तुला-पारिवारिक जिम्मेदारियों की ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्योंं में अर्थ व्यय का योग है। एकाएक दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्योंं में केंद्रित होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्योंं में आस्था बढ़ेगी। घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ता होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

वृश्चिक-इस सप्ताह आपको धैर्य से काम लेना होगा। संचित धन के नित्य व्यय से मन परेशान होगा। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। धैर्य रखें क्योंकि आगे सब कुछ ठीक होगा। इस कठिन दौर में आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

धनु-बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। धनाभाव व साधनाभाव से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर-ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव है। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

कुंभ-मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।

मीन-इस सप्ताह कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी मेहमान के आगमन से पूरा पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा।     

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment