Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() दैनिक राशिफल और आज का पंचांग |
पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:23, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:14, देहरादून-प्रात: 05:36, गोरखपुर-प्रात: 05:20, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:54, काशी-सायं 06:27, कानपुर-सायं 06:39, पटना-सायं 06:19, देहरादून-सायं 06:54, गोरखपुर-सायं 06:27, लखनऊ-सायं 06:37 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 01.05, काशी-अप. 12.47, कानपुर-अप. 12.56, पटना-अप. 12.38, देहरादून-अप. 12:59 बजे, गोरखपुर-अप. 12.43, लखनऊ-अप. 12.53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.44, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:28, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:07, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:43, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:16, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:26 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय वैशाख 09, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल नवमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 16, प्रविष्टें। सव्वाल 08, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी सायं 18:22 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। ओषा नक्षत्र अप. 12:47 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग प्रात: 10:32 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर अप. 12:47 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। श्री सीता नवमी, श्री सीता जयन्ती, वैष्णवों मतानुसार श्री जानकी जयन्ती, त्रिचूर पूरम (केरल), गुरु उदय रात्रि 20:57 बजे से।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। मध्य क्षेत्रों में भी काफी गर्म दिन होगा।
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
मेष : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करने का प्रयास करें।
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को सफलताएं मिलेंगी।
कर्क : समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। स्वयं को नये रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।
तुला : किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्जभार से मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। संबंधियों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।
वृश्चिक : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं बढ़ेंगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल बढ़ाएंगे।
धनु : अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : घरेलू दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी।
मीन : क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |