Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 28 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 28 Apr 2023 09:14:18 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:43, काशी-प्रात: 05:26, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:15, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:21, लखनऊ-प्रात: 05:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:54, काशी-सायं 18:26, कानपुर-सायं 18:38, पटना-सायं 18:18, देहरादून-सायं 18:53, गोरखपुर-सायं 18:27, लखनऊ-सायं 18:37 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अपराह्न 12:10, काशी-पूर्वाह्न 11:53, कानपुर-अपराह्न 12:02, पटना-पूर्वाह्न 11:43, देहरादून-अपराह्न 12:02, गोरखपुर-पूर्वाह्न11:48, लखनऊ-पूर्वाह्न 11:58 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:12, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:42, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:55, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:34, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:12, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:43, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:53 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 08, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 15, प्रविष्टें। सव्वाल 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष अपराह्न (08) सायं  16:01 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। पुष्य  नक्षत्र प्रात: 09:53 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। शूल योग प्रात: 09:39 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में संचरण करेगा। श्री दुर्गाष्टमी व्रत, श्री बंगलामुखी जयन्ती, सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रात: 06:41 बजे प्रवेश करेगा, अगस्त्यास्त प्रात: 07:54 बजे।  
मौसम: उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तेज गरम हवाएं चलेंगी। उत्तर मध्य भारत में काफी गरम दिन रहेगा। तेज धूप व गरम हवाएं परेशान करेंगी। पश्चिम-दक्षिण समुद्र तट पर बादल छाए रहेंगे।

मेष:  पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।          
बृषभ: जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी  नाजुक संबंध में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयास करने की आवश्यकता है।              
मिथुन: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।              
कर्क: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।     
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा।  रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।         
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें।         
तुला: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।             
वृश्चिक: जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।         
धनु: नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।  दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।    
मकर: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं स्वयं सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक समय की प्रतीक्षा करें।
कुंभ: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।          
मीन: कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment