Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग |
पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:44 काशी-प्रात: 05.25, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:38, गोरखपुर-प्रात: 05:22, लखनऊ-प्रात: 05:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:53, काशी-सायं 06:26, कानपुर-सायं 06:38, पटना-सायं 06:18, देहरादून-सायं 06:52, गोरखपुर-सायं 06:26, लखनऊ-सायं 06.36 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.13, काशी-प्रात: 10:58, कानपुर-पूर्वा. 11:06, पटना-प्रात: 10:48, देहरादून-पूर्वा. 11:05, गोरखपुर-प्रात: 10.53, लखनऊ-पूर्वा. 11.02 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:36, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:18, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:56, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:36, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:06, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:16। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 07, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल सप्तमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 14, प्रविष्टें। सव्वाल 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी अप. 13:39 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 07:00 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग प्रात: 08:47 बजे तक, तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा अप. 13:29 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 02:51 बजे तक।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में वष्रा के आसार बनेंगे। कुछ उत्तर या पर्वतीय क्षेत्रों में तेज आंधी संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं वष्रा के आसार हैं।
दैनिक राशिफल (Horoscope)
मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से परेशान होंगे। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। रोजगार में अति व्यवस्तता रहेगी। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : समय व स्थिति के साथ स्वयं के स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।
वृश्चिक : आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा।
कुंभ : कुछ नया कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कायरे में व्यवस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |