Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 26 Apr 2023 06:46:30 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 26 अप्रैल, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:45, काशी-प्रात: 05:26, कानपुर-प्रात: 05:35, पटना-प्रात: 05:17, देहरादून-प्रात: 05:39, गोरखपुर-प्रात: 05:23, लखनऊ-प्रात: 05:32 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:53, काशी-सायं 06:25, कानपुर-सायं 06:37, पटना-सायं 06:17, देहरादून-सायं 06:52, गोरखपुर-सायं 06:26, लखनऊ-सायं 06:35 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10:17, काशी-प्रात: 10:02, कानपुर-प्रात: 10:10, पटना-प्रात: 09:53, देहरादून-प्रात: 10:09, गोरखपुर-प्रात: 09:57, लखनऊ-प्रात: 10:07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:54, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:22, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:36, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:14, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:56, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:24, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:34 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 06, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 13, प्रविष्टें। सव्वाल 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष षष्ठी पूर्वा. 11:28 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:29 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र ही उदित रहेगा। सुकर्मा योग प्रात: 08:06 बजे तक, तदन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:18 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत), चन्दन षष्ठी (बंगाल), श्री गंगा सप्तमी, गंगोत्पत्ति, गंगावतरण, मध्याहन् में गंगा पूजन, शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में अप. 15:34 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम: कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं कहीं बदली संभव। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली का मौसम होगा।

दैनिक राशिफल (Dailh Horoscope)

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। घर में रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें।

बृषभ : सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।

कर्क : घरेलू जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव।

सिंह : बिना वजह मन बेचैन होगा। भविष्य व कैरियर के प्रति मन में चिंता संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।

कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। एक जैसी दिनचर्या से मन परेशान होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

तुला : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें।

वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। उत्साहीनता ठीक नहीं है। अत: रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।

धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूलवर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।

मकर : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों परेंकेंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाई संभव।

कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। मन नीरसता व चिंता से प्रभावित होगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।

मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment