Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() दैनिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:46, काशी-प्रात: 05.27, कानपुर-प्रात: 05:36, पटना-प्रात: 05:18, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:33 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:52, काशी-सायं 06:25, कानपुर-सायं 06:37, पटना-सायं 06:17, देहरादून-सायं 06:51, गोरखपुर-सायं 06:24, लखनऊ-सायं 06.35 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.23, काशी-प्रात: 09:08, कानपुर-प्रात: 09:16, पटना-प्रात: 08:59, देहरादून-प्रात: 09:14, गोरखपुर-प्रात: 09.03, लखनऊ-प्रात: 09.13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:07, काशी-रात्रि 11:34, कानपुर-रात्रि 11:48, पटना-रात्रि 11:26, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:09, गोरखपुर-रात्रि 11:37, लखनऊ-रात्रि 11:47। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 05, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल पंचमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 12, प्रविष्टें। सव्वाल 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी प्रात: 09:41 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:21 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग प्रात: 07:44 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। श्री आद्य शंकराचार्य जयन्ती, श्री सूरदास जयन्ती, श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (दक्षिण)।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली के साथ हल्की वष्रा संभव। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बदली या आंधी संभव। पूरे उत्तर-मध्य क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा।
राशिफल (Horoscope)
मेष : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है।
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। भावुकता व मातृत्व स्नेह से आपका मन काफी प्रभावित होगा।
मिथुन : काल्पनिक महत्वकांक्षाओं को लेकर मन उत्साहित होगा। अपने बचकाना स्वभाव पर नियंतण्ररखें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में खुशहारली रहेगी।
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। आय के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने मजबूत मनोबल के साथ विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
सिंह : संसाधनों या अर्थाभाववश मनोबल की कमी होगी। पिता या किसी श्रेष्ठजन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कायरें हेतु प्रयास सार्थक होंगे। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें।
कन्या : भविष्य व कैरियर के प्रति नकारात्मक सोच अवसादग्रस्त कर सकती है। किसी पुरानी अप्रिय घटना के बारे में सोचना छोड़ दें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
तुला : आप अधिक परिश्रम कर इस समय का भरपूर लाभ उठायें। पूर्ववत दिनों से चल रहे उदर विकार से राहत मिलेगी। कुछ अच्छे आसार मन को उत्साहित करेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : आपके ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभकारी है। जरूरत है तो स्वयं को सकारात्मक दिशा देने की। आसपास सब कुछ अच्छा है परन्तु आपका मन नकारात्मक बातों की ओर ज्यादा केंद्रित होता है।
धनु : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
मकर : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
कुंभ : योजनाओं में अवरोधों से मन चिंतित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। भाग्य आपके अनुकूल है। अत: समय का पूर्ण लाभ उठाएं। \
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। आपका मन युक्तिपूर्वक नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर आप प्रभावित रहेंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है।
| Tweet![]() |