Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार , 24 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग राशिफल
कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 24 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 24 अप्रैल, 2023, सोमवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:47, काशी-प्रात: 05:27, कानपुर-प्रात: 05:37, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:41, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:51, काशी-सायं 18:24, कानपुर-सायं 18:36, पटना-सायं 18:16, देहरादून-सायं 18:50, गोरखपुर-सायं 18:24, लखनऊ-सायं 18:34 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08:32, काशी-प्रात: 08:17, कानपुर-प्रात: 08:25, पटना-प्रात: 08:07, देहरादून-प्रात: 08:23, गोरखपुर-प्रात: 08:12, लखनऊ-प्रात: 08:21 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 23:14, काशी-रात्रि 22:41, कानपुर-रात्रि 22:55, पटना-रात्रि 22:33, देहरादून-रात्रि 23:16, गोरखपुर-रात्रि 22:43, लखनऊ-रात्रि 22:53 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 04, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 11, प्रविष्टें। सव्वाल 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी (04) प्रात: 08:26 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 02:07 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ।
शोभन योग प्रात: 07:48 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर अपराह्न 13:13 बजे मितुन राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:46 बजे, वैनायकी श्री गणोश चतुर्थी वत, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, बुद्ध अस्त पश्चिम में पूर्वाह्न 11:30 बजे।
मोैसम: उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तर मध्य भारत में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में पूर्ववत दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।
मेष: अपने स्वास्थ में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन में प्रसन्नता होगी।
बृषभ: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां आएंगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।
मिथुन: रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। आपको निर्थक दूसरों की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
कर्क: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह: अपने स्वास्थ्य्य का ध्यान रखें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
कन्या: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
तुला: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। नये कार्या के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।
धनु: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मकर: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
कुंभ: विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।
मीन: कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
| Tweet![]() |