Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 अप्रैल, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 23 Apr 2023 06:21:02 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (23 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं...


साप्ताहिक राशिफल

आज का पंचांग (Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:48, काशी-प्रात: 05:28, कानपुर-प्रात: 05:38, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:42, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:35 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:51, काशी-सायं 18:24, कानपुर-सायं 18:36, पटना-सायं 18:16, देहरादून-सायं 18:50, गोरखपुर-सायं 18:24, लखनऊ-सायं 18:34 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:45, काशी-प्रात: 07:29, कानपुर-प्रात: 07:38, पटना-प्रात: 07:20, देहरादून-प्रात: 07:37, गोरखपुर-प्रात: 07:25, लखनऊ-प्रात: 07:34। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 22:16, काशी-रात्रि 21:43, कानपुर-रात्रि 21:57, पटना-रात्रि 21:35, देहरादून-रात्रि 22:17, गोरखपुर-रात्रि 21:45, लखनऊ-रात्रि 21:56 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 03, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल तृतीया, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 10, प्रविष्टें। सव्वाल 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (03) प्रात: 07:48 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 00:27 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग प्रात: 08:21 बजे तक, तदन्तर शोभन योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 20:07 बजे से, बाबू कुंवरसिंह जन्मदिवस (विहार)।

मौसम: पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर मध्य भारत में अच्छी धूप निकलेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्र तट पर वष्रा हो सकती है।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। कार्य क्षेत्र में  व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करें। सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार व शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।

वृषभ-इस सप्ताह  सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय के योग हैं। रविवार व सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार व शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। रविवार व मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

कर्क-माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने पर असन्तोष की अनुभूति करेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।   

सिंह-कुछ नए कार्यों में  व्यस्तता बढ़ेगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो और दुख तो सबके जीवन में आते हैं। आन्तरिक संतुष्टी के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। सोमवार व बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी, परन्तु अपयश व लांछन से बचें।

कन्या-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार व मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केन्द्रित होगा।  परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।   

तुला-नई स्थितियां आप में नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है।  बुधवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति मन चिन्तित होगा।  क्रियाशीलता प्रगति के ओर अग्रसर करेगी। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को परिजनों के कारण मन दुखित हो सकता है। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बिपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण कठिनाईयाँ संभव। घर-परिवार में व्यय के योग हैं।

वृश्चिक-उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नए संवेदना का प्रभाव नए रिश्ते को जन्म देगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।  कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार व मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।


धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें और मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी। विद्यार्थी शिीा में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।   

मकर-अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन को अरुचितकर लगेगा। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केन्द्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।  बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर मत लें।

कुंभ-सामाजिक संबंधों से अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है अच्छा होगा कि हर स्थिति में अपनी मिलन सारिता व सामाजिक संबंधों को न प्रभावित होने दें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है, परन्तु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाता बेगी।  

मीन-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। बुदवार व शनिवार को  अनवरत परीश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment